लालू ने किया रिटेल में FDI निर्णय का समर्थन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 सितंबर 2012

लालू ने किया रिटेल में FDI निर्णय का समर्थन


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार द्वारा बहु ब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी देने के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि अब किसानों को उत्पादन का उचित मूल्य मिल सकेगा। छपरा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शनिवार को अपने अंदाज में कहा कि पहले जूता-चप्पल वातानुकूलित दुकानों में मिलते थे परंतु खाद्य सामग्री सड़क के किनारे खुले में बिकते थे, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। 

उन्होंने कहा कि अब जहां किसानों को अपने उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा वहीं लोगों को अच्छी गुणवता का सामान भी उपलब्ध होगा। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के एक घटक राजद के नेता ने कहा कि इससे बेरोजगारों को भी रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में एकल ब्रांड में 100 फीसदी और बहुब्रांड रिटेल में 51 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: