सीतामढ़ी में 7 नक्सली गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012

सीतामढ़ी में 7 नक्सली गिरफ्तार


बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने सात संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के कब्जे से हथियार और नकद रुपये मिले हैं। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात को रूनी सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबायगढ़ गांव में छापा मारकर प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से प्रमोद महतो, लक्ष्मण महतो और शिव साहनी कुख्यात नक्सली हैं। 

सिन्हा ने कहा कि इनके पास से एक कार्बाइन, एक राइफल, 12 गोली, मोबाइल फोन सहित जबरन वसूले गए 57,500 रुपये और बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों से पूछताछ के आधार छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: