![]() |
| अनुपम खेर |
रंगकर्मी एवं अभिनेता अनुपम खेर को मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित 'कालिदास सम्मान' से सम्मानित किया गया है। खेर को यह सम्मान शनिवार को संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने अखिल भारतीय कालिदास समारोह में प्रदान किया। समारोह में खेर ने कहा कि यह उनके 28 साल के करियर का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि सपने देखना बहुत जरूरी है, क्योंकि सपने देखेंगे तभी उन्हें साकार करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जो सपने देखे थे, उन्हें अपनी जिंदगी में पूरा भी किया। खेर ने सम्मान में मिली दो लाख की राशि उज्जैन के स्थानीय कलाकारों को भेंट कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें