मैं वेंटिलेटर पर नहीं हूं : बाल ठाकरे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

मैं वेंटिलेटर पर नहीं हूं : बाल ठाकरे


शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने उनका स्वास्थ्य पूरी तरह खराब होने की बात से इंकार किया है। उन्होंने माना कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, लेकिन इससे इंकार किया कि वह वेंटिलेटर पर हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना के सम्पादकीय में सोमवार को ठाकरे ने कहा, "मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह खराब नहीं है। मैं वेंटिलेटर पर नहीं हूं।"

ठाकरे (86) श्वसन सम्बंधी समस्याओं तथा वृद्धावस्था की अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। पिछले महीने दशहरा रैली के दौरान मैंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भरोसे में लिया और सार्वजनिक तौर पर यह स्पष्ट किया कि मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है।"

उन्होंने यह भी माना कि चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन उन्हें 'कृत्रिम श्वसन प्रणाली' मतलब वेंटिलेटर की जरूरत नहीं है, क्योंकि समर्थकों का प्यार एवं स्नेह उनके लिए नई सांस की तरह काम कर रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं तथा महाराष्ट्र के लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं।

कोई टिप्पणी नहीं: