कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और महासचिव राहुल गांधी कैबिनेट मंत्रियों के साथ शुक्रवार को बस से सूरजकुंड पहुंचे, जहां पार्टी की रणनीति तय करने के लिए बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्होंने बस से यात्रा नहीं की।
बस में रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी, केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद तथा पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री सी.पी. जोशी भी बैठे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति के लगभग 35 वरिष्ठ सदस्य एक दूसरी वॉल्वो बस से बैठक स्थाल पर पहुंचे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें