मिशन 2014 का चुनावी दौरे के लिये यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका वाड्रा बुधवार को अमेठी पहुंच रहे हैं। यहां पर तीनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। लेकिन खबर है कि अमेठी में सोनिया का विरोध हो सकता है।
स्थानीय खुफिया के एक अधिकारी के अनुसार इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कुछ कार्यकर्ता अमेठी में सोनिया-राहुल के काफिले को रोकने के प्रयास कर सकते हैं। हालांकि इस सूचना के बाद पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किये हैं। विरोध का कारण प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ डीएलएफ मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होना है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राबर्ट वाड्रा के खिलाफ कई बड़े खुलासे किये थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उनमें से एक भी मामले पर त्वरित कार्रवाई नहीं की। अमेठी के इस दौरे पर राहुल गांधी शहर के विकास कार्यों का जायज़ा लेंगे, लोगों से मिलेंगे और कार्यकर्ताओं से खास मुलाकात करेंगे। प्रियंका वाड्रा उनके साथ इसलिये आयी हैं, क्योंकि 2014 के चुनाव में अमेठी में चुनावी प्रचार-प्रसार की बागडोर उन्हीं के हाथ में होगी। लिहाजा रणरीति को शुरू से समझने के लिये वो यहां मौजूद रहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें