फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, नक्सलवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिहार पुलिस द्वारा बगैर उनकी अनुमति के उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किए जाने को लेकर खफा हैं। उनका कहना है कि वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। 70 वर्षीय अमिताभ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है, " बिहार पुलिस ने नक्सलवादियों के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों की नियुक्ति के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया है जो कि गैरकानूनी और अपमानजनक है। वे मेरी अनुमति या सोनी टेलीविजन की अनुमति के बगैर ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें यह तत्काल बंद कर देना चाहिए। हम इस मुद्दे पर अपने वकीलों से बात कर रहे हैं।"
खबरों के मुताबिक बिहार पुलिस ग्रामीण युवाओं को विद्रोही बनने के बदले नक्सलवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए पुलिस ने होर्डिग्स पर अमिताभ की तस्वीर का इस्तेमाल किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें