कोलकाता पूर्णिया हवाई सेवा शुरु. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2012

कोलकाता पूर्णिया हवाई सेवा शुरु.


बहुप्रतीक्षित कोलकाता, पूर्णिया और पटना के बीच हवाईयात्रा मंगलवार को शुरू हो गई। बेंगलुरू की विमानन सेवा कम्पनी स्पिरिट एयरलाइंस ने डीटीडीएस के सहयोग से इस सेवा की शुरुआत की है। मंगलवार को नौ यात्रियों की क्षमता वाले ग्रैंड सेसना कैरावन विमान कोलकता से पूर्णिया पहुंचा।

डीटीडीएस के प्रबंधक (बिक्री) श्यामल चक्रवर्ती ने बताया कि स्पिरिट एयरलाइंस ने टिकट बुकिंग और प्रबंधन के लिए मार्केटिंग की जिम्मेवारी डीटीडीएस को दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से कोलकता-पूर्णिया-पटना मार्ग पर कम्पनी की विमान सेवा की विधिवत शुरूआत हो गई।

चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान समय में इस मार्ग पर विमान सेवा सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। भविष्य में उड़ानों की आवृत्ति बढ़ाए जाने की संभावना है। कम्पनी ने पूर्णिया के चुनापुर स्थित वायुसेना हवाईअड्डे पर अपनी सेवा शुरू करने के लिए अनुमति ली है। औपचारिकताएं पूरी होने में समय लगने के कारण इस योजना को पूरा करने में कुछ विलंब हुआ है। चक्रवर्ती ने कहा कि अगले सप्ताह तक की सभी सीटें आरक्षित हो चुकी हैं।

कोलकता-पूर्णिया और पूर्णिया-कोलकता के लिए एक यात्री का किराया 3,995 रुपये, पूर्णिया-पटना और पटना-पूर्णिया पर प्रति व्यक्ति किराया 3,495 रुपये रखा गया है।  उल्लेखनीय है कि बेंगलुरू की यह कम्पनी पहले से ही जमशेदपुर-कोलकता और कोलकता-जमशेदपुर के बीच विमान सेवा का संचालन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: