मुजफ्फरपुर में शाहरुख, गौरी पर मामला दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

मुजफ्फरपुर में शाहरुख, गौरी पर मामला दर्ज


बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत के निर्देश पर सदर थाना में एक फिल्म में देवी 'राधा' को कथित तौर पर अश्लीलतापूर्वक पेश किए जाने को लेकर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के निर्देशक करण जौहर, अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सदर थाना के प्रभारी शंभु राय ने शुक्रवार को बताया कि मुजफ्फरपुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एस़ पी़ सिंह के निर्देश पर गुरूवार की रात जौहर, शाहरुख और गौरी सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कराया गया। 

भारतीय दंड विधान की धारा 294, 295 और 295 ए के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है। उल्लेखनीय है कि पांच नवंबर को अधिवक्ता सुधीर कुमार झा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में एक परिवाद पत्र दाखिल कर आरोप लगाया था कि देवी 'राधा' और राधा-कृष्ण गाने को अश्लीलता पूर्वक फिल्माया गया है, जिससे हिन्दुओं की धार्मिक भावना आहत हुई है। 

इस परिवाद पत्र पर सुनवाई के बाद अदालत ने थाने को मामला दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज इंटरटेंमेंट के साथ धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अभिनेता वरूण धवन, सिद्घार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अभिनय किया है। रेड चिलीज इंटरटेंमेंट की कर्ताधर्ता गौरी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: