साइबर अपराधियों ने पटना में उत्तरी श्रीकृष्णपुरी मुहल्ले में रहने वाले एक डॉक्टर के मोबाइल बैंकिंग खाते में सेंध लगाते हुए 3.52 लाख रुपए निकाल लिए. उन लोगों ने इन रुपयों को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पराजित रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी के चुनाव प्रचार अभियान के चंदे वाले खाते में डाल दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तरी श्रीकृष्णापुरी में रहने वाले वरिष्ठ चिकित्सक सुशील कुमार वर्मा ने अज्ञात हैकरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
इस प्राथमिकी के बाद एक्सिस बैंक की बोरिंग रोड शाखा ने वर्मा के खाते में 3.52 लाख रुपए वापस कर दिए.
वर्मा का आरोप है कि एक्सिस बैंक शाखा में स्थित उनके खाते से साइबर अपराधियों ने हैकिंग कर बीते 10 अक्टूबर को एक के बाद एक 3.52 लाख रुपए निकालकर मिट रोमनी के अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को स्थित बैंक खाते में डाल दिए. रिपब्लिकन उम्मीदवार रोमनी का यह खाता चुनाव प्रचार अभियान में चंदे की रकम जमा करने के लिए खुला था. चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने कभी कोई चंदा नहीं दिया. इसकी शिकायत पहले बैंक में की गई थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें