अधिकार रैली का वेबसाइट. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

अधिकार रैली का वेबसाइट.


बिहार में सत्तारुढ जदयू ने चार नवंबर की अधिकार रैली को वैश्विक स्वरुप देने के लिए एक वेबसाइट शुरू की है. जिसके माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हुए लोग इंटरनेट पर भी आयोजन के बारे में पल पल की जानकारी ले सकेंगे. विशेषज्ञों की एक टीम जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा के नेतृत्व में गठित की गयी है जो आगामी चार नवंबर को पटना में होने वाली अधिकार रैली के बारे में इंटरनेट पर पल पल की जानकारी आयोजन के दिन उपलब्ध करायेगी.

झा ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट बिहारअधिकाररैली डाट काम के माध्यम से दिल्ली, पुणे और पटना के विशेषज्ञ वेबसाइट पर रैली के आयोजन की पल पल की जानकारी उपलब्ध करायेंगे. उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट पर रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण के अलावा सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजन का सीधा प्रसारण उपलब्ध होगा.

जदयू नेता ने कहा कि इस हाइटेक व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को रैली के उद्देश्य के बारे में जानकारी देना है. यह रैली बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के समर्थन में की जा रही है. विशेष राज्य के दर्जा से ही बिहार का आर्थिक विकास तेज होगा. उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में 22 बडे आकार के एलईडी स्क्रीन लगाये जायेंगे ताकि लोग आयोजन को बडे पर्दे पर भी देख सके. गांधी मैदान में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के रैली और लाठी रैला के अलावा कई रैलियों को आयोजन किया गया लेकिन पहली बार इस प्रकार के आयोजन में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं आयोजन की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और सारी व्यवस्था को देख रहे हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं: