66 साल की हुई कांग्रेस अध्यक्षा सोनियां गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 9 दिसंबर 2012

66 साल की हुई कांग्रेस अध्यक्षा सोनियां गाँधी

सोनिया गांधी 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 66 साल की हो गईं। उनको बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उनके आधिकारिक आवास 10 जनपथ के बाहर जमा हो गए हैं। ढोल बजाकर और पटाखे छोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर मिठाइयां बांटी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गांधी को शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्यों और सुशील कुमार शिंदे, बेनी प्रसाद वर्मा, गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, जर्नादन द्विवेदी और मोतीलाल वोरा समेत केंद्रीय नेता गांधी को बधाई देने के लिए शनिवार शाम उनके आवास पर गए। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी की आज कुछ व्यस्तताएं हैं इस कारण उन्होंने कल ही उन नेताओं से मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं लीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आंध्रप्रदेश के किरण कुमार रेड्डी समेत कई मुख्यमंत्रियों और राज्य कांग्रेस के नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: