बिहार के गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही भोजपुर जिले में भी जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनय कुमार ने मंगलवार को बताया कि रामपुर और शास्त्रीनगर इलाके में जहरीली शराब पीने से दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात कुछ लोगों ने इलाके की ही एक दुकान से शराब खरीदकर पी थी। इसके बाद उनके पेट में दर्द हुआ और फिर उल्टियां होने लगीं। शराब पीने वाले दो अन्य लोगों का इलाज गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें