केजरीवाल व उनके समर्थक हिरासत में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

केजरीवाल व उनके समर्थक हिरासत में


आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के 200 समर्थकों को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया। वे दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि पार्टी समर्थक दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग में मकानों को गिराने की मुहिम के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सुबह करीब आठ बजे शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचे। उन्हें दोपहर करीब 12.30 बजे हिरासत में लिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने मुख्यमंत्री के आवास के बाहर केजरीवाल और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने में ले जाया गया।" दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि मकानों को गिराने की मुहिम दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर चलाई गई। उच्च न्यायालय ने दिल्ली विकास प्राधिकरण की जमीन से अवैध ढांचों को हटाने का आदेश दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: