हरियाणा में सहपाठी ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 दिसंबर 2012

हरियाणा में सहपाठी ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार


हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को अपने दलित सहपाठी का दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता सूचना प्रौद्योगिकी की छात्रा है और आरोपी उसका सहपाठी है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म शुक्रवार को हुआ था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने गगनदीप को पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।"छात्रा ने बताया कि वह शुक्रवार को ट्यूशन के लिए जा रही थी तभी आरोपी ने उसे कार में जबरदस्ती बैठा लिया और सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया।

कोई टिप्पणी नहीं: