कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कहा कि आर्थिक सुधार की प्रक्रिया फिर से पटरी पर है इसके साथ ही पार्टी ने सभी अन्य पार्टियों से अनुरोध किया कि संसद में महत्वपूर्ण विधेयक को पारित करने में मदद करें। कांग्रेस प्रवक्ता पी.सी. चाको ने यहां संवाददाताओं से कहा, "आर्थिक सुधार फिर से पटरी पर है.. संसद में इस पर चर्चा चल रही है। पार्टियों को विधेयकों को पारित करने में सरकार की मदद करनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों ने बहु ब्रांड खुदरा कारोबार में 51 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को अनुमति देने के सरकार के फैसले को पारित कर दिया है, जिससे किसानों को लाभ होगा। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई दी। चाको ने कहा, "कुछ लोग कदम का विरोध कर राजनीतिक अस्थिरता लाने और सुधार को रोकने की कोशिश कर रहे थे। और भी सुधार होने हैं।"
लोकसभा ने सोमवार को एनफोर्समेंट ऑफ सेक्योरिटी इंटरेस्ट एंड रिकवरी ऑफ डेट कानून संशोधन विधेयक 2011 पारित कर दिया। लेकिन बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2011 को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के नेता यशवंत सिंह के विरोध के कारण लिया नहीं जा सका।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें