नरकटियागंज (बिहार) की खबर (09 जनवरी ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 जनवरी 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (09 जनवरी )


आंगनबाड़ी केन्द्रो का संचालन 12 से 2 बजे तक

आईसीडीएस निदेशालय पटना के निर्देश पर शीत लहर की आगोश में रहने वाले सूबे के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो के संचालन का समय 15 जनवरी 2013 तक दोपहर 12 बजे से अपराह्न के 2 बजे तक होगा । इस दौरान विद्यालयपूर्व शिक्षा नहीं देना होगा । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और केन्द्र सहायिका की उपस्थिति अनिवार्य है। नरकटियागंज प्रखण्ड आईसीडीएस की परियोजना पदाधिकारी उर्वशी कुमारी ने बताया कि सभी केन्द्रो पर पोषाहार का वितरण जारी रहेगां। उन्होने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रो पर नियमित रूप से सरकार व निदेशालय द्वारा मुहैया करायी गयी सुविधाएं केन्द्र के लाभुको तक पहुंचाई जा रही है। 

शिविर लगाकर होगा पोशाक राशि व छात्रवृति वितरण

जिला शिक्षा पदाधिकारी हरिहर नाथ झा के निर्देश पर प्रखण्ड संसाधन केन्द्र नरकटियागंज में प्रखण्ड के सभी प्रधान शिक्षकों की एक विशेष बैठक प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी जगता नन्द राम ने बुलाई। उक्त बैठक में यह तय किया गया कि प्रत्येक विद्यालय में एक निर्धारित तिथि को पोशाक व छात्रवृति की राशि का वितरण शिविर का आयोजन कर वितरीत किये जाएंगे। पोशाक राशि के वितरण के दिन पोशाक के लिए खरीदे कपडे़ व उसका भाउचर दोनो लाना अनिवार्य है। पोशाक राशि व छात्रवृति वितरण के दिन लाभुक अपनी समस्या बेतिया स्थित हेल्प लाईन 06254243003 तथा शिकारपुर थाना के मोबाईल नम्बर 9431822388 पर दर्ज करा सकते है। प्रखण्ड के तीन माॅड्यूल में सभी शिक्षक अपना इग्नू ग्रेड कार्ड की छाया प्रति बीआरसी में जमा करेंगे। सभी प्रधान शिक्षक को यह निर्देश दिया गया कि वे 15 जनवरी से 30 जनवरी 2013 तक किसी शिक्षक आकस्मीक अवकाश नहीं देंगे। किसी भी परिस्थिति मे 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को पोशाक व छात्रवृति की राशि नहीं दी जाएगी। विद्यालय के प्रधान छात्र-छात्राओं की पोशाक व छात्रवृति सुची पंचायत न्याय समिति व प्रखण्ड संसाधन केन्द्र को वितरण शिविर से दस दिन पूर्व उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, उसकी एक प्रति विद्यालय के सूचनापट पर अवश्य चिपकाएं। इस कार्य के लिए प्रखण्ड स्तर पर एक समिति बनाई गयी जिसके अध्यक्ष बीडीओ बासुदेव बैठा निराला, उपाध्यक्ष बीईओ जगतानन्द राम,  बीआरपी के रूप में शिक्षक अशोक कुमार, संदेश कुमार, ऋतु कुमारी, अनिल तिवारी और गरीबनाथ का चयन किया गया है।

विटामीन ए की कैचअप राउण्ड प्रारम्भ

नरकटियागज प्रखण्ड के 27 पंचायत स्थित सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र और चार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज से विटामीन ए की दवा वच्चों को पिलाने का काम प्रारम्भ हो गया। इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्रों व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर विटामिन ए की खुराक उपलब्ध करा दी गयी है । इसके अलावे सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो पर भी दवाएं मुहैया करा दी गयी है। इसके लिए सभी केन्द्रो के लिए एएनएम की तैनाती की गयी है। सीडीपीओ उर्वशी कुमारी ने बताया कि सभी केन्द्रों पर बच्चों को विटामीन ए की खुराक पहले से दी जाती रही है। हमारे परियोजना की कार्यकर्ता मुस्तैदी से सरकारी कार्यों को संपादित करती आ रहीं है। 



अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: