नितिन गडकरी को दूसरा कार्यकाल मिलने की संभावना के बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजनाथ सिंह का नाम पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में उभरकर सामने आया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में इस पर सहमति बताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार गडकरी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राजनाथ सिंह इससे पहले भी एक बार पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें