तेल शोधन संयंत्रों की सुरक्षा पर ध्यान दें : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 जनवरी 2013

तेल शोधन संयंत्रों की सुरक्षा पर ध्यान दें : मोदी

 नरेंद्र मोदी

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत के निकट हाजिरा तेल शोधक संयंत्र में आग लगने की घटना के मद्देनजर मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार को तेल शोधक संयंत्रों की सुरक्षा के लिए एम.बी. लाल समिति की सिफारिशों को लागू करना चाहिए। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में मोदी ने एम.बी. लाल समिति की सिफारिशों को लागू करने के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी सार्वजनिक नहीं किए जाने पर गंभीर चिंता प्रकट की।

इस समिति का गठन 2009 में जयपुर के तेल शोधक संयंत्र में आग लगने की घटना के बाद गठित की गई थी। इस घटना में 11 दिनों तक आग लगी रही और 11 लोगों की मौत हो गई थी तथा 45 लोग घायल हो गए थे। समिति ने सरकार को अपनी रिपोर्ट 2010 में सौंपी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: