श्री मनोकामनानाथ शिव मंदिर समिति के लोगों ने नव वर्ष को यादगार बनाने के लिए मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों की सेवा का संकल्प लिया है। इसी के तहत मंगलवार को उन्होंने एमजीएम जाकर विक्षिप्त लोगों की दाढ़ी बनाई व स्नान के बाद नया वस्त्र पहनाकर भोजन कराया। इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्वकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.शिवशंकर प्रसाद, डॉ. अरुण कुमार, विनय कुमार, रवशिंकर चौधरी, जयप्रकाश यादव, विजय तिवारी, अतुल प्रियदर्शी, प्रेमकुमार, अनिल तिवारी, अजित शर्मा, संजीव सिंह, विपिन सिन्हा, शवशिंकर देव, कामता प्रसाद एवं मंटू सिंह सहित अन्य ने योगदान दिया।
बुधवार, 2 जनवरी 2013
मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों की सेवा.
Tags
# झारखण्ड
Share This
About Kusum Thakur
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें