पूर्व नक्सली की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 जनवरी 2013

पूर्व नक्सली की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,


बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के उग्रवाद प्रभावित कटरा थाना क्षेत्र में पूर्व नक्सली राजकुमार भगत की हत्या का मुख्य आरोपी अवधेश पासवान को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।


वरीय पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि कटरा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने नक्सली कमांडर राजकुमार भगत हत्याकांड का मुख्य आरोपी अवधेश पासवान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अवधेश पासवान भी पूर्व में अपने संगठन का नेता रह चुका है और वर्ष 2008 में उसके प्रयास से कई नक्सली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हुए थे। कुमार ने बताया कि राजकुमार भगत और अवधेश पासवान के बीच बर्चस्व को लेकर लड़ाई थी। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर दो जनवरी की देर शाम राजकुमार भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: