बलात्कार मामले में कंग्रेस नेता गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 जनवरी 2013

बलात्कार मामले में कंग्रेस नेता गिरफ्तार.


असम के चिरांग इलाके में एक कांग्रेस नेता की स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि कांग्रेस के इस नेता विक्रम सिंह ब्रह्मा ने एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी नेता विक्रम सिंह ब्रह्मा को धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने इसके बाद मौके पर पहुंचकर महिला का बयान लिया और आरोपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

गौरतलब है कि अगले महीने ही इलाके में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए ये शर्मिंदगी की स्थिति बन गई है क्योंकि विक्रम सिंह ब्रह्मा बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के कांग्रेस कमेटी का मुख्य संयोजक है।बताया जाता है कि तड़के तकरीबन दो बजे वो दो बच्चों की मां के घर घुसा और उसके साथ बलात्कार किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: