आंगनबाड़ी केन्द्रो को टाॅयलेट सीट उपलब्ध कराया गया
समेकित बाल विकास परियोजना की बिहार इ्रकाई ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है। इसी क्रम में परियोजना ने स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के माध्यम से प.चम्पारण के पीएचईडी अनुमण्डल नरकटियागंज के पाँच प्रखण्ड चनपटिया, गौनाहा, सिकटा, मैनाटांड और नरकटियागंज के कुल 110 ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रो का चयन किया है। जिसके तहत मिनी शौचालय का निर्माण कराया जाना है। जिसके तहत 8000 आठ हजार रूपये नकद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिया जाएगा। समेकित बाल विकास परियोजना ने यह कदम इसलिए उठाया कि इसकेे पूर्व यह काम कर रही स्वयंसेवी गैरसरकारी संगठनों की शिकायत मिली थी। उक्त बाते पीएचईडी के कनीय अभियंता शम्भू दास और गुलाम गौस ने कही। गौनाहा-नरकटियागंज के प्रखण्ड समन्वयक सुरेन्द्र सिंह, मैनाटांड के समन्वयक विनय कुमार राय, सिकटा के रिंकू सिंह, चनपटिया के अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि नरकटियागंज के 15, गौनाहा के 24, सिकटा के 29, मैनाटांड के 20 और चनपटिया के 22 आंगनबाड़ी समेत कुल 110 केन्द्रो की सेविका कार्यकर्ता को सैफ्टी सीट उपलब्ध कराया गया। वितरण कार्य में जिला पदाधिकारी बेतिया के पत्रांक 19 दिनांक 5 फरवरी 2013 के आलोक में अभिनव समाजिक विकास संस्थान नरकटियागंज के सचिव बृजेश दूबे और जनकल्याण एजुकेशन इन्टीच्युट एनजीओ के कार्यकर्ता शामिल हुए और वितरण में सहयोग किया। उल्लेखनीय है कि शौचालय का निर्माण सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाना है, भले वो मकान किराये का हो या सरकारी भवन हो, सरकार व परियोजना स्वच्छता के प्रति काफी सचेत है।
शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं: इमाम हसन
प्रखण्ड के रूपवलिया बाजार में रविवार को चम्पारण नेशनल पब्लिक स्कूल का शुभारम्भ मौलाना मुजिबुल्लाह ने किया । उसके बाद आयोजित एक सभा का शुभारम्भ कुल्लीयतुस शरिया लीलबनात के नाजिम मुफ्ती सैफुल्लाह कासिमी ने तिलावत ए कुरआन से किया। जिसकी अध्यक्षता मौलाना मुजीबुल्लाह ने किया, जबकि संचालन मौलाना कलीम ने किया। मुफ्ती शफीउल्लाह कासमी ने कहा कि जमाना नाम है मेरा, सबको बता दूंगा, जो तालिम से भागेगा उसका नाम मिटा दूंगा से अपने तकरीर का आगाज किया और कहा कि आप सीबीएसई पैटर्न पर पढाए या किसी पैटर्न की पढायी करे लेकिन दुनियावी पढायी के साथ दीनी पढायी जरूरी है। मुसलमान को परफेक्ट होना चाहिए और अपने अमाल बच्चो के भविष्य को इल्म वो तालिम से सम्पन्न करें। महम्मदुल हसन दिलशाद ने कहा कि रूपवलिया गाँव काफी बेहतर है और यहाँ के बच्चो को बेहतर तालिम के लिए अब बाहर जाने कि जरूरत नहीं है। यह एक ऐतिहासिक गाँव है, जहां से इन्जिनीयरों, डाॅक्टरों व अन्य बडे़ पदों पर लोग आसिन है। स्कूल के डायरेक्टर हाजी इमाम हसन ने कहा कि यहाँ के लोगो की मांग थी कि रूपवलिया में हाई स्कूल खोलें लेकिन पहले यह देखा जाए कि लोग प्राथमिक विद्यालय को कितना सहयोग करते है, उसके बाद हाई स्कूल निश्चित खोला जाएगा। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव भोंट चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह संस्था अद्भुत मिसाल कायम करेगा। बस यहाँ के लोगो का सहयोग मिला तो चम्पारण नेशनल पब्लिक स्कूल इस इलाके के लोगो व उनके बच्चो के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में तनिक भी पीछे नहीं हटेगा। एक काबिल शिक्षक बच्चो के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में अहम रोल अदा करता है। इमाम हसन एक अच्छे शिक्षक रहे है और वे विद्यालय के सलाहकार भी है। निश्चित ही इस क्षेत्र में शिक्षा का एक अलग माहौल कायम होगा। कार्यक्रम में वक्ताओं के अलावे डाॅ.एम.एकराम, डाॅ. असअदुल्लाह असअद, ग्यासुद्दिन मुफ्ती, मौलाना कलीम, हरेन्द्र किशोर सिंह, शफीउद्दीन उर्फ टेनी, विजय सिंह, अजहर अली, अशफाक अहमद मुन्ना, महम्मद कैश, गुलरेज आलम, कलीमुल्लाह ने उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आशीष के मनोनयन पर युवाओ में हर्ष
युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश कांग्रेस के चुनाव के उपरान्त आशीष कुमार को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन को लेकर स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। महम्मद हसनैन की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस की एक बैठक शिवगंज में सम्पन्न हुई। जिसमें आशीष कुमार के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा गया कि पार्टी के केन्द्रीय कमिटी ने स्वच्छता पर जोर दिया है और पार्टी हित में ठोस कदम उठाया है। बैठक का संचालन श्रीकान्त कुमार ने किया। जिसमें रानी कुमारी गुप्ता, गुलरेज शमीम, मनीष कुमार सोनी, कोकिलाकान्त यादव, अच्छेलाल यादव, ओम प्रकाश सिंह, खुर्शेद आलम, उमेश राम, सोहैल आलम और मो.फखरूद्दीन शामिल हुए।
-----------------------------------------------------
रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेलवे परिसर में अवैध दूकाने लगाने व अवैध वेण्डरो से विक्री कराने का मामला पुराना नहीं है। लेकिन इन दिनों आरपीएफ के उच्चाधिकारियों व निम्नवर्गीय अधिकारी व कर्मियों के बीच का मामला सतह है। जिसके कारण जो बाते सामने आ रहीं है वह निहायत ही चांैकाने वाली है। उल्लेखनीय है कि पूर्व से आरपीएफ द्वारा अवैध वसूल कराकर रेल परिसर को असुरक्षित करने का आरोप लगाने वालों को धमकियाँ मिलती रही है और उन मामलों में राजनीतिक व अधिकारिक हस्तक्षेप करना पड़ा है। जिसमें स्थानीय बुद्धिजीवियों के अलावे मीडियाकर्मी भी रहे है। इन दिनों रेसुब के निरीक्षक युएस पाठक के तबादले के बाद से अवैध दूकाने व वेण्डर पर रोक सी लग गयी थी। कई अवैध वेण्डर को रेसुब के सअनि. आर.ए. पंडित ने जवानों के साथ गिरफ्तार कर दण्डाधिकारी के हवाले किया और 2 फरवरी से अवैध दूकाने व भेण्डरों के कारोबार पर रोक लग गयी। उसके बाद से अवैध कारोबारियों ने रेसुब के आरए पंडित पर आरोप लगाये। सहायक अवर निरीक्षक आर.ए.पंडित को निलम्बित कर दिया गया। आरपीएफ के नये निरीक्षक आर.एन.राम के योगदान के उपरान्त अवैध कारोबार कराने वालों ने उनसे सम्पर्क किया और फिर से रेलवे परिक्षेत्र में रौनक आ गयी। रविवार से रेलवे परिक्षेत्र की सभी अवैध दूकाने व अवैध भेण्डरों की चाँदी कटने लगी है। रेलवे परिक्षेत्र में पूर्वी पैनल के पास गेट संख्या 22 और यु टर्न परिसर मंे अवैध दूकानों की संख्या ज्यादा है। पाँच दिन दूकाने बन्द रही और उसके बाद से दूकाने सजने लगी है। गौरतलब है कि विगत कार्तिक माह में एक तीन बर्षीया से बलात्कार इन दूकानों से महज 150 मीटर की दूरी पर हुआ लेकिन किसी ने प्रशासन व पुलिस प्रशासन को कोई मदद नहीं किया। रेलवे परिसर में स्थित एक हनुमान मंदिर के सामने से लगने वाले अवैध दूकानों से वसूली कर पुजारी पहले मंदिर का खर्च चलाया करता था। लेकिन श्रद्धालुओं ने इस संवाददाता से कहा कि अब रेसुब इसकी वसूली मनीर आलम के माध्यम से मंदिर के पुजारी के हिस्से जाने वाले खर्च को भी बन्द करा दिया। उस वक्त यह जानकारी लोगो को मिली कि रेसुब को संचालित करने वाले मनीर आलम की तूती रेलवे परिक्षेत्र में बोलती है।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें