2 बीजद विधायकों का निलम्बन वापस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

2 बीजद विधायकों का निलम्बन वापस


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को पार्टी के दो विधायकों- प्रभात रंजन बिस्वाल और बिभूति भूषण बलबंतराय- का निलम्बन वापस ले लिया। दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण निलम्बित कर दिया गया था। बीजद अध्यक्ष पटनायक ने एक बयान में कहा, "प्रभात रंजन बिस्वाल और बिभूति भूषण बलबंतराय के निलम्बन आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाते हैं।"

दोनों विधायकों को तीन अन्य- राज्यसभा सदस्य प्यारी मोहन महापात्रा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अंजलि बेहरा, और वाणिज्य एवं परिवहन राज्य मंत्री संजीब साहू- के साथ पिछले वर्ष पहली जून को बीजद से निलम्बित कर दिया गया था। इन सभी का निलम्बन तब हुआ था, जब इन सभी ने प्यारी मोहन महापात्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को अपदस्थ करने के लिए 29 मई को एक असफल साजिश रची। 

निलम्बन के बाद महापात्रा ने ओडिशा जन मोर्चा नामक एक राजनीति मंच शुरू किया। उन्होंने कहा कि वह राज्य की सत्ताधारी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र स्थापित करना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: