अफजल के फांसी से उमर अब्दुल्ला सह्मत नही. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

अफजल के फांसी से उमर अब्दुल्ला सह्मत नही.


जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के फैसले से खुद को अलग करते हुए कहा है कि वह इस फैसले से सहमत नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस कदम के समय और इसके ढंग पर भी सवाल उठाया।

एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए उमर ने रविवार को कहा, एक प्रधानमंत्री और एक मुख्यमंत्री की हत्या के मामले में फांसी की सजा पा चुके लोग अभी जीवित हैं। उनकी सजा पर अमल नहीं किया गया, जबकि उनका अपराध इस घटना से पहले का है। इसके बावजूद उन लोगों से पहले इस फांसी पर अमल कर दिया गया।

उमर को तकलीफ इस बात की भी है कि उन्हें इस मामले में पहले विश्वास में नहीं लिया गया। इससे पहले अजमल कसाब के मामले में उनसे विचार-विमर्श किया गया था। मगर, इस मामले में उन्हें फैसले में शामिल नहीं किया गया। अमल से कुछ घंटे पहले सिर्फ सूचित कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'काश हमें परिवार को सूचित करने का अधिकार दिया गया होता।'

फांसी में बरती गई गोपनीयता पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया। उनके मुताबिक परिवार को पहले बताया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से जम्मू कश्मीर के लोगों में यह भावना बढ़ेगी कि उनके साथ इंसाफ नहीं होता।

कोई टिप्पणी नहीं: