नबसंदी शिविर सम्पन्न
खंडवा (05 मार्च) - राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत् जिले में गत् दिवस 149 महिला व पुरूष नसबंदी की गई। जिसमें पंधाना में 27, छैगाँवमाखन में 50, जावर में 40, खण्डवा में 32 नसबंदी की गई। नसबंदी कराने वाले प्रत्येक हितग्राही को एक-एक थाली दी गई और साथ ही महिला नसबंदी हितग्राही को 600 रूपये नगद व पुरूष हितग्राही 1100 रूपये नगद दिये गये।
रोजगार मार्गदर्शन शिविर सम्पन्न
खंडवा (05 मार्च) - जिला रोजगार कार्यालय खंडवा द्वारा गत् दिवस किशोरीलाल वर्मा मेमोरियल महाविद्यालय पंधाना में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के लिये एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन शिविर, कैरियर साहित्य प्रदर्शनी एवं कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। प्राचार्य दिपेश उपाध्याय, संचालक सुनील मिश्रा द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही कैरियर साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 32 छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग की गई एवं अध्ययनरत् 60 छात्र-छात्राओं का रोजगार पंजीयन किया गया।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: जगन्नाथपुरी के लिये आवेदन आमंत्रित
खंडवा (05 मार्च) - डिप्टी कलेक्टर प्रकाशचंद्र बोथरा ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना यात्राएँ के अंतर्गत 19 मार्च को जगन्नाथपुरी यात्रा के लिये विशेष रेल द्वारा यात्रा संभावित है। इस हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है। ये आवेदन पत्र संबंधित क्षेत्र की तहसील में तहसीलदार कार्यालय में पूर्व निर्धारित प्रारूप में पूर्ण पूति किये गये आवेदन पत्र जमा कराये जा सकते है। ऐसे आवेदक आवेदन न करें, जिन्होंने पूर्व मंें इस योजना के अंतर्गत यात्रा कर चुके हैं।
डिप्टी कलेक्टर श्री बोथरा ने जानकारी दी है कि यात्राओं के लिये आवेदनकर्ता मध्यप्रदेश का निवासी हो। यात्रि की आयु 60 वर्ष से अधिक हो। वह आयकर दाता न हो। यात्रा हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामक रोग टी.बी. कान्जेस्टिव कार्डियक, श्वास में अवरोध संबंधी बीमारी अपर्याप्ता मानसिक व्याधी, संक्रामक कुष्ठ आदि से ग्रसित न हो।
सिंगाजी थर्मल पाॅवर संरक्षित क्षेत्र घोषित
खंडवा (05 मार्च) - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज दुबे ने सिंगाजी ताप विद्युत गृह एवं आसपास के क्षेत्र की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुये इसे संरक्षित क्षेत्र घोषित किया है। संरक्षित क्षेत्र में सिंगाजी ताप विद्युत गृह के महत्वपूर्ण स्थल जिसमें इंटकवेल तथा ग्राम सिंधखाल, धारकवाड़ी, डोंगालिया, जलकुँआ, देवला, गुरलाय, भगवानपुरा आदि की 1109.102 हेक्टेयर अधिगृहित भूमि शामिल है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संरक्षित स्थान में कोई भी व्यक्ति, राज्य सरकार की या जिला मजिस्ट्रेट की या जिला मजिस्टेªट द्वारा अधिकृत किसी अन्य प्राधिकारी (अपर जिला दण्डाधिकारी खंडवा, श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना द्वारा प्राधिकृत अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व खंडवा, तहसीलदार, अतिरिक्त, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, मांधाता एवं पुनासा) की लिखित अनुज्ञा के बिना उक्त स्थान में प्रवेश नहीं करेगा या उसमें नहीं रहेगा या उस पर से नहीं जायेगा या उसके सामीप्य में नहीं घूमेगा।
जहाँ किसी व्यक्ति को किसी संरक्षित स्थान में प्रवेश करने, उस या उसमें रहने या उस पर से जाने की अनुज्ञा दी जाती है, वहाँ व्यक्ति ऐसी अनुज्ञा के अधीन कार्य करते समय अपने आचरण को विनियमित करने के लिये ऐसे निर्देशों का अनुपालन करेगा जो अनुज्ञा प्रदान करने वाले प्राधिकारी द्वारा दिये गये हों।
कोई भी व्यक्ति जो आदेश जारी किये जाने की दिनांक से पूर्व उपरोक्त आदेश में संरक्षित क्षेत्र घोषित किये जाने वाले क्षेत्र का निवासी नहीं था। उक्त आदेश में विनिर्दिष्ट किये गये प्राधिकारी या व्यक्ति द्वारा उसे दिये गये लिखित अनुज्ञा पत्र के निर्बन्धनों के अनुसार ही उस क्षेत्र में प्रवेश करेगा या उसमें रहेगा अन्यथा नहीं।
यदि कोई व्यक्ति इस धारा के किसी उपबंध के उल्लंघन में किसी संरक्षित स्थान में प्रवेश करेगा या रहेगा, तो ऐसी किन्हीं भी अन्य कार्यवाहियों पर, जो उसके विरूद्ध की जा सकती हों, प्रतिकुल प्रभाव डाले बिना, उसे किसी कत्र्तव्य पुलिस अधिकारी, प्राधिकृत अधिकारी द्वारा वहाँ से हटाया जा सकेगा।
यदि कोई व्यक्ति इस धारा के उपबंधों में से किसी उपबंध का उल्लंघन करेगा तो वह कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकती है, या जुर्माने से या दोनों से दण्डनीय होगा।
सायबर कैफे की जाँच हेतु दल गठित
खंडवा (05 मार्च) - अपर जिला मजिस्ट्रेट आर.आर.भोंसले द्वारा जिले में संचालित सभी सायबर कैफे की जाँच दल गठित किया गया है। दल में राजेश पाटीदार नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक वृत्त सिंगोट तहसील खंडवा एवं स्मिथ जायसवाल ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर खंडवा को शामिल किया गया है।
जिले में संचालित सायबर कैफे संचालकों में से जिन 18 संचालकों द्वारा पंजीयन हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये है,उनका पंजीयन किया जाकर क्रमांक आवंटित करते हुये सायबर कैफे संचालन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
तनावरहित जीवन कौशल प्रशिक्षण विषय पर कार्यशाला सम्पन्न
खंडवा (05 मार्च) - नेहरू युवा केन्द्र एवं स्वशक्ति महिला मण्डल द्वारा गणेशतलाई में तनावरहित जीवन कौशल प्रशिक्षण विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ रहे तनाव को देखते हुये बेहतर जीवन कौशल के लिये इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्त्रोत प्रशिक्षण के रूप में श्रीमती अणिमा उबेजा, श्रीमती आशा उपाध्याय योगाचार्य, श्रीमती कमला रावत, श्रीमती हंसमुखी जोशी, श्री चंचल गुप्ता, लायनेस अध्यक्ष बीना अठोत्रा, श्रीमती सुशीला मैथिल, नारायण बाहेती, श्रीमती हेमलता पालीवाल, श्रीमती अजंता जैन, श्रीमती अनुराधा देवड़ा ने प्रतिदिन युवाओं को संस्कार, समय नियोजित कार्यशैली व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र से जलकुँआ, अत्तर, छैगाँवमाखन, हरसूद, दैत, रूस्तमपुर गाँव से 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम समापन अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र युवा समन्वय एस.खान व मुख्य अतिथि नारायण बाहेती द्वारा सभी को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हेमलता पालीवाल एवं आभार श्रीमती अनुराधा देवड़ा ने माना।
डी.एम.आॅनलाईन आरंभ
- कलेक्टर ने व्हीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा अधीनस्थों से किया जवाब तलब
खंडवा (05 मार्च) - कलेक्टर नीरज दुबे ने आज जनसुनवाई में नई पहल की। उन्होंने लंबे समय से लंबित प्रकरणों में व्हीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा विकासखण्डों में बैठे अधीनस्थ अमले से जवाब तलब किया। डी.एम.आॅनलाईन की इस नई व्यवस्था में प्रत्येक मंगलवार को तहसीलदारों और सी.ई.ओ. जनपदों से जनसुनवाई के प्रकरणों में अब तक की गई कार्यवाही एवं निराकरण की स्थिति की जानकारी ली जायेगी। इसके लिये प्रकरणों का चयन एटरेण्डम किया जायेगा।
डी.एम.आॅनलाईन के तहत् कलेक्टर ने आज तहसीलदार पुनासा से पीपलकोटी गाँव की सागरबाई के जमीन प्रकरण, तहसीलदार हरसूद से रमेश की गेहूँ की फसल नष्ट होने के प्रकरण, सी.ई.ओ. जनपद पंचायत खंडवा से धरमपुरी पंचायत में पंच-परमेश्वर के कार्य में अनियमितता और जसवाड़ी की मंजु हुकुमचंद की विकलांग पेंशन के प्रकरणों की जानकारी ली। छैगाँवमाखन ब्लाॅक के सी.ई.ओ. से भोजाखेड़ी की मांगईबाई को इंदिरा आवास के 15 हजार रूपये नहीं मिलने की शिकायत पर स्पष्टीकरण माँगा गया। पंधाना सी.ई.ओ. से उज्ज्वल सुसहायता समूह तथा खालवा जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. से कमलाबाई के कुँए की शिकायत पर जानकारी माँगी गई। पुनासा सी.ई.ओ. से कलेक्टर ने पुछा की नैतन गाँव के दगड़ु पिता नत्थु के वृद्धा अवस्था पेंशन अभी तक क्यों स्वीकृत नहीं हुई है। बलड़ी जनपद के लछौरा गाँव में रोजगार गारंटी योजना के तहत् मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत पर कैफियत माँगी गई। कलेक्टर ने धरमपुरी पंचायत के सरपंच और सचिव की गलती पाये जाने पर सरपंच के विरूद्ध धारा 40 की कार्यवाही और सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने आज जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने व्हीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से तहसील एवं ब्लाॅक के अधिकारियों से चर्चा की तथा तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में आये ड्रीम सिटी के काॅलोनीवासियों ने कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत होकर कहा साहब काॅलोनी में बिजली की व्यवस्था नहीं है। अंधेरा होने के कारण चोरी होने का भय बना रहता है और काॅलोनाईजर टाला मटोली करता है। कलेक्टर ने काॅलोनीवासियों की पीड़ा सुनते ही पास खड़े काॅलोनाईजर को फटकार लगाते हुये नगर निगम आयुक्त एस.आर.सोलंकी को जाँच करने एवं काॅलोनाईजर के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये। जनसुनवाई में आये विकलांगों को देखकर कलेक्टर स्वयं जनसुनवाई कक्ष से बाहर आये और मेडिकल सर्टिफिकेट संबंधी समस्या को सुना। तत्पश्चात् ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित समस्या हो हल करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में आये गप्पुसिंह ग्राम माकड़कच्छ तहसील पुनासा ने अपने आवेदन में बताया कि साहब मेरे खेत में से इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहर का पानी निकल रहा है। मैं सन् 2006 से संबंधित विभाग को सूचना दे रहा हूँ लेकिन आज दिनांक तक मुझे ना तो कोई मुआवजा मिला है न कोई कार्यवाही हुई है। ग्राम मोहनपुर तहसील पंधाना से आयें मनोहरलाल ने अपने आवेदन में बताया कि ग्राम की शासकीय प्राथमिक शाला का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और सरपंच एवं सचिव कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। कृपया जाँच कर अधूरे कार्य को पूर्ण करवाया जाये। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर आर.आर.भोंसले, एस.डी.एम. खंडवा एच.एस.चैधरी, संयुक्त कलेक्टर सी.एल.सोलंकी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें