रोहतास में अवैध उत्खनन के खिलाफ छापेमारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 मार्च 2013

रोहतास में अवैध उत्खनन के खिलाफ छापेमारी


बिहार में अवैध खनन के लिए कुख्यात रोहतास जिले के मुस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को अवैध उत्खनन के खिलाफ पुलिस और वन विभाग द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी में तीन जेसीबी मशीनें और 20 से ज्यादा वाहन जब्त किए गए, जबकि छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि अवैध पत्थर उत्खनन को लेकर करबंदिया, बांसा और अमरा तालाब सहित कई स्थानों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध खनन में लगे तीन जेसीबी मशीन और 20 से ज्यादा डंपर और ट्रैक्टर सहित अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे समानों को जब्त किया गया है। 

महाराज के मुताबिक इस सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि छोपमारी में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे। छापेमारी अभी भी चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: