बेगूसराय में 2 लाख के जाली नोट,तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 मार्च 2013

बेगूसराय में 2 लाख के जाली नोट,तस्कर गिरफ्तार


बिहार के बेगूसराय जिले के लाखो गांव से राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने दो लाख के नकली नोट के साथ एक तस्कर को गिरतार किया है। डीआरआई के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि तस्कर बांग्लादेश से जाली नोट की खेप लेकर कटिहार के रास्ते भागलपुर पहुंचा है और फिर बस द्वारा बेगूसराय आया है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से लाखो गांव में छापेमारी कर दो लाख के जाली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार तस्कर की पहचान चोकट यादव के रूप में की गई है जो पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटांड़ का रहने वाला है। बरामद जाली नोट एक-एक हजार और पांच-पांच सौ के हैं। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।  उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व जनवरी महीने में पश्चिम चंपारण जिले के नौतन के मनोज साह सहित दो तस्करों को 4़ 91 लाख के जाली नोट, जबकि पिछले वर्ष 29 दिसंबर को उसी जिले से गणेश सहनी को चार लाख के जाली नोट के साथ पकड़ा गया था। 31 दिसंबर को बेतिया के होमगार्ड के जवान शेषनाथ महतो को 3़ 86 लाख के जाली नोट के साथ एक एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ा गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: