लांस आर्मस्ट्रांग पर चलेंगे दो और मुकदमे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 मार्च 2013

लांस आर्मस्ट्रांग पर चलेंगे दो और मुकदमे


 साइकिल चालक लांस आर्मस्ट्रांग को सात बार टूर द फ्रांस जीतों में नशीले दवाएं लेने के लिए दो और मुकदमों का सामना करना पड़ेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, द असैपटेंस इंशोरेंस कंपनी और टेलविंड स्पोर्ट्स कार्पोरेशन ने शुक्रवार को आर्मस्ट्रांग पर दो मुकदमे दायर किए हैं। इन कंपनियों का दावा है कि आर्मस्ट्रांग ने साल 1999, 2000 और 2001 में रेस के दौरान अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए दवाओं का प्रयोग किया था।

असैपटेंस इंशोरेंस कंपनी ने अब आर्मस्ट्रांग से इन तीन जीतों के दौरान बोनस के रूप में 30 लाख डॉलर जो राशि दी थी, उसको वापस करने की मांग की है। इससे पहले, आर्मस्ट्रांग पर सरकार, टेक्सास इंशोरेंश कंपनी एससीए और ब्रिटिश अखबार संडे टाइम्स भी मुकदमे दायर कर चुकी है। आर्मस्ट्रांग से पिछले साल वर्ष 1998 से सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम और सात टूर खिताबों को वापस ले लिया गया था।

अमेरिका की डोपिंग निरोधी एजेंसी की जांच में यह पाया गया था कि उन्होंने यूएस पोस्टल सर्विस टीम के परिष्कृत डोपिंग कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद इनसे ये सभी खिताब वापस ले लिए गए थे। कई वर्षो तक इस बात से इनकार करने के बाद, आखिरकार, जनवरी में आर्मस्ट्रांग ने ओप्रा विन्फ्रे के साथ एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान नशीली दवाओं के सेवन की बात कबूल की थी।

आर्मस्ट्रांग ने कहा था कि उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान रक्त डोपिंग संचारण मिश्रण, रक्तचाप बढ़ाने वाले ईपीओ और टेस्टोस्टेरोन का प्रयोग किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: