बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में एक पुराने घर की मिट्टी की दीवार गिर जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया। सभी बच्चे दीवार के नजदीक खेल रहे थे। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर शाम बछहा गांव में कई बच्चे एक पुराने घर के पास खेल रहे थे तभी मिट्टी से बनी एक पुरानी दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक बच्चों की पहचान गांव के ही नीतीश कुमार, रजनीश कुमार और संजीत कुमार के रूप में की गई है। सभी मृतकों का उम्र 12 वर्ष से कम बताया जा रहा है। घायल छोटू को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें