बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने राजपुर बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर तीन केन बम और 20 किलोग्राम बारूद के साथ दो कट्टर नक्सलियों को गिरफ्तार किया.
पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि राजपुर बाजार क्षेत्र में पुलिस बल की जीप को विस्फोट से उड़ाने के लिए रखे गये तीन केन बम और 20 किलोग्राम बारूद के साथ दो कट्टर नक्सलियों उमेश सिंह और श्रीराम ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली जेल में बंद नक्सल कमांडर राजेश शर्मा उर्फ तूफानी के सहयोगी हैं. बरामद किये गये केन बम में एक 30 किलोग्राम वजन का और दो अन्य 10..10 किलोग्राम के हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें