स्कूल से अपहृत भाई-बहन की लाश मिली. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 मार्च 2013

स्कूल से अपहृत भाई-बहन की लाश मिली.


राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में झाड़ियों में दो बच्चों की लाशें मिली हैं। इनमें से एक शव सात साल के लड़के का और एक पांच साल की लड़की का है। दोनों शव बुरी हालत में मिले हैं। पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है ये कि ये शव उन दोनों भाई-बहन के हैं, जिन्हें 26 फरवरी को मंडावली इलाके से अगवा कर लिया गया था और इनके अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इन बच्चों की पहचान सात-वर्षीय मनसिज और पांच-वर्षीय यशबी के रूप में हुई।

परिवार के मुताबिक अपहर्ताओं ने फोन कर फिरौती के लिए 30 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। दोनों बच्चों का मंडावली के बुद्धा मार्ग स्थित एक स्कूल के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। अपहर्ताओं ने वारदात को अंजाम देने के लिए बच्चों के घर में बाहर से ताला लगा दिया था, ताकि उनकी मां समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए। पड़ोसियों की मदद से ताला तुड़वाने के बाद मां स्कूल पहुंची, तब तक दोनों बच्चों का अपहरण किया जा चुका था।

इसके बाद बच्चे के पिता के मोबाइल फोन पर अपहर्ता ने फोन कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पीसीओ से कॉल करने की वजह से उनके बारे में सुराग नहीं मिल पाया। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच की भी कई टीमें जुटीं, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: