मीरा ने फोटो पत्रकारों को किया सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

मीरा ने फोटो पत्रकारों को किया सम्मानित


लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में प्रमुख फोटो पत्रकारों को दूसरे राष्ट्रीय फोटो पुरस्कार 2011-12 से सम्मानित किया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्डस से जाने माने फोटोग्राफर प्राणलाल पटेल, टी.एस. नागराजन और टी.एन.ए. पेरूमल को नवाजा गया। मीरा कुमार ने कहा कि डिवीजन ने अपनी पहल के माध्यम से अपने न्यूज फोटो नेटवर्क के जरिये फोटोग्राफ्स का प्रलेखन, निर्माण और संरक्षण किया है। उसने अपनी परंपरागत छवियों को डिजिटल फारमेट में परिवर्तित किया है। 

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि फोटाग्राफी के क्षेत्र में तकनीकी प्रगति को स्वीकार करते हुए फोटो डिवीजन ने खुद को आज के दौर की डिजिटल क्रांति के अनुरूप ढाला है तथा प्लान स्कीम के तहत अपनी उपकरणों और कार्यक्रमों का आधुनिकीकरण शुरू किया है और अपनी कार्यक्षमता को उसी की अनुरूप बनाया है। 

तिवारी ने कहा कि फोटोग्राफिक इमेजिस के डिजिटाइजेशन तथा डिजिटल प्रबंधन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए फोटो डिविजन द्वारा अन्य संगठनों विशेषकर राज्य सूचना विभागों को प्रोत्साहित करने की दिशा में की गई पहल, संचार परि²श्य में फोटोग्राफी की भूमिका और संदर्भ को मुख्य धारा में लाने की दिशा में अहम कदम थी। 

तिवारी ने कहा कि देश के विभिन्न भागों से बेहद प्राचीन पुरातात्विक तस्वीरों को प्राप्त करने के प्रयास ने इस यूनिट को 1880 के बाद की बहुमूल्य फोटोग्राफ्स हासिल करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने सम्मानित होने वाले फोटोग्राफरों की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं: