कांग्रेस दीमक है इलाज भाजपा है : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 मार्च 2013

कांग्रेस दीमक है इलाज भाजपा है : मोदी


 नरेंद्र मोदी 
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी ने कभी राष्ट्र के विकास के लिए कोशिश नहीं की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रधानमंत्री पद के दावेदार समझे जा रहे मोदी ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में केंद्र सरकार और नेहरू-गांधी परिवार पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा, "देश डूब रहा है, गरीब जनता महंगाई के बोझ तले दबी जा रही है। यहां तक कि हमें यह भी समझ नहीं आ रहा है कि केंद्र में सरकार है भी या नहीं।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने कई दशकों तक देश में सरकार चलाई है। ऐसा भी वक्त रहा है जब देश में विपक्ष जैसी कोई बात नहीं थी, मीडिया भी मजबूत नहीं था और न ही बहुत से सामाजिक कार्यकर्ता थे, लेकिन उन्होंने क्या किया?" भाजपा नेता ने कहा, "आज जबकि बहुत से देश विकास के लिए कोशिश कर रहे हैं, भारत सभी संभावनाओं के बावजूद पीछे है। क्यों? क्योंकि वे (कांग्रेस) नहीं चाहते कि देश का विकास हो।"

किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार पर सीधा हमला करते हुए कहा, "देश के लिए बलिदान के बजाय एक परिवार के लिए बलिदान करना कांग्रेस की परंपरा है।" राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सराहना करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसलिए किनारा कर दिया गया, ताकि 'परिवार' प्रभावित न हो।

मोदी ने कहा, "कांग्रेस देश में दीमक की तरह फैल गई है। इससे उबरना मुश्किल है। इसका केवल एक ही इलाज है और वह है भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का पसीना।"



कोई टिप्पणी नहीं: