हैदराबाद ब्लास्ट का आरोपी गिरफतार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 मार्च 2013

हैदराबाद ब्लास्ट का आरोपी गिरफतार.


राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने झारखंड में रांची के कांके से आतंकी मंजर इमाम को गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह इंडियन मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन से हैं. एनआईए को उसकी तलाश हैदराबाद सीरियल ब्लास्ट केस में उसकी तलाश थी. गौरतलब है कि हैदराबाद में हुए ब्लास्ट के मामले में पांच आतंकियों में इमाम का नाम है. इस मामले में अभी तक लश्कंर सरगना हाफिज सईद, आईएम के आतंकी यासीन भटकल, आईएम के ही आतंकी मंजर इमाम, तबरेज और वकास का नाम सामने आया है. 

इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी मंजर इमाम रांची का रहनेवाला है और ये दानिश अंसारी का पड़ोसी भी है. एनआईए की टीम मंजर इमाम की तलाश में कई बार रांची जा चुकी हैं. इन धमाकों के लिए पिछले साल अक्टूबर 2012 में ही आंतकियों ने हैदराबाद की रेकी की थी. यानि 5 महीने पहले अक्टूबर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हैदराबाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों को एक सनसनीखेज जानकारी दी. मंजर इमाम वही शख्सल है, जिसने यासीन भटकल के बाद हमले का पूरा तंत्र संभाला. पाकिस्ता न से लश्कैर के जो चार आतंकी भारत आए थे, उन्होंने मंजर से  ही मुलाकात की थी और हैदराबाद बेगमपेट इलाके की लॉज में पहुंचे. उस दौरान आतंकी असदुल्लाक हैदर भी इमाम के साथ था.


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंजर इमाम को एनआईए की टीम पिछले लगभग दो वर्षों से विभिन्न आतंकवादी घटनाओं के सिलसिले में तलाश रही थी. उन्होंने बताया कि अहमदाबाद विस्फोटों के सिलसिले में मंजर का नाम जांच के दौरान सामने आया था लेकिन उसे उस समय तमाम प्रयासों के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया जा सका था. मंजर को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जिसने एनआईए और केरल की एर्नाकुलम पुलिस के अनुरोध पर उसे पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर एर्नाकुलम पुलिस को सौंप दिया.

एर्नाकुलम पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है जहां उस पर आतंकवादियों को शिविर लगाकर प्रशिक्षण देने का मामला दर्ज है. इस बीच मंजर के परिजन भी बड़ी संख्या में अदालत पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस से मंजर से मिलने की अनुमति मांगी जो न मिलने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया.


कोई टिप्पणी नहीं: