पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली संकट गहराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मार्च 2013

पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली संकट गहराया


कम बारिश के कारण पूर्वोत्तर की नदियों और पनबिजली परियोजना से जुड़े जलाशयों का जलस्तर घट गया है और क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। यह बात शुक्रवार को त्रिपुरा के एक मंत्री ने कही। बिजली संकट के कारण सिक्किम को छोड़ कर पूर्वोत्तर के शेष सात राज्यों में पेय जल आपूर्ति, सिंचाई सुविधा और औद्योगिक गतिविधि भी प्रभावित हुई है। त्रिपुरा के बिजली मंत्री माणिक डे ने संवाददाताओं से कहा, "बारिश की कमी के कारण पहले से बिजली संकट झेल रहे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस महीने की शुरुआत से बिजली संकट और गहरा गया है।"

उन्होंने कहा, "क्षेत्र के अधिकतर पनबिजली संयंत्र या तो रुके पड़े हैं या उनमें बिजली उत्पादन घट गया है। इसका कारण यह है कि जलाशयों में पानी का स्तर घट गया है।" गैस और कोयला आधारित संयंत्रों से भी कई अन्य कारणों से कम बिजली पैदा हो रही है। मंत्री ने मौसम विभाग के अधिकारियों के हवाले से कहा कि पिछले साल चार महीने (जून-सितम्बर) के मानसून के बाद से बारिश नदारद है या मामूली है। इसके कारण पानी का प्रवाह घट गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने हालांकि कहा कि अगले कुछ दिनों में बारिश होने की सम्भावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: