नरकटियागंज (बिहार) की खबर (26 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (26 अप्रैल)


नरकटियागंज, शहर में जुआ खेलने की घटनाओं में हो रही वृद्वि एवं जुआ केे चल रहे अड्डों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कवायद शुरू हो गयी है। जुआडि़यों पर नकेल कसने एवं जुआ के अड्डों को बंद करने के लिए शिकारपुर थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत विभिन्न वार्ड एवं मुहल्लों में जुआडि़यों को दबोचने एवं उन्हें रंगे हाथ पकड़ कर न्यायलय के हवाले कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई से बुद्धिजीवियो में हर्ष है लेकिन उन्होने यह भी कहा है कि ऐसा न हो कि पुलिस उनसे मासिक रकम बाँध कर उन्हे जुआ खेलने की पूरी छूट दे दे। जुआ के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई में बुधवार कों शिकारपुर थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने चैक बाजार (पुरानी सब्जी मंडी) से पांच जुआडि़यों राजकुमार वर्णवाल, सोनू कुमार, छोटेलाल साह, राजेन्द्र चैधरी एवं मिथिलेश चैरसिया को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जुआडि़यों एवं जुआ के अड्डा संचालकों में भय व्याप्त है और वे नवागत थानाध्यक्ष को मैनेज करते के प्रयास में जुट गये है। इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी और जुआडि़यों को एवं जुआ के अड्डा चलाने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। नगर के बुद्धिजीवियों ने पुलिस प्रशासन और अनुमण्डल प्रशासन से मांग किया है कि चौक चैराहो पर रंगीन सिगरेट(गाँजा भरा हुआ) की विक्री पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की है क्योकि इससे नई युवा पीढी और किशोर दिशाहीन होते जा रहे है और राष्ट्र की युवापीढी बर्बाद होती जा रही है।

-----------------------------------------------------------------------------------
नरकटियागंज, इंन्दिरा आवास की राशि नहीं मिलने की शिकायत से जुड़ा आवेदन एक बार फिर स्थानीय शिकारपुर पुलिस को दी गयी है। इस बाबत सितवापुर निवासी अशोक सहनी की पत्नी सुभावती देवी और कौशल्या देवी  सितवापुर ने आरोप लगाया है कि भारतीय स्टेट बैंक की नरकटियागंज शाखा के 31287640139 की रकम उसे नहीं मिली है कुछ ऐसा ही कहना है कौशल्या देवी का । सरकार की इन्दिरा आवास की रकम सही हाथोें में पहुंचाने की कोशिशे नाकाम साबित होती जा रहीं है। लाभुको के नाम पर बिचैलिये कल्याणकारी योजनाओ की राशि हड़प जा रहे है। फिलहाल उनके आवेदन पर शिकारपुर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगीं।





(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: