औरंगाबाद में नक्सली एरिया कमांडर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 1 अप्रैल 2013

औरंगाबाद में नक्सली एरिया कमांडर गिरफ्तार


बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक संदिग्ध नक्सली और 12 से ज्यादा नक्सली मामलों के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अजय नारायण यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बनुआ खैरा गांव से भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू एरिया कमांडर कृष्णा सिंह उर्फ आडवाणी जी को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार नक्सली गया जिले के डुमरिया के रहने वाला है। इस पर औरंगाबाद के विभिन्न थाना में करीब 12 से ज्यादा नक्सली मामले दर्ज हैं।  पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है तथा उसके निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: