मोदी की तुलना शीला दीक्षित से हो : दिग्विजय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 11 अप्रैल 2013

मोदी की तुलना शीला दीक्षित से हो : दिग्विजय


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से तुलना किए जाने को उचित नहीं मानते हैं, उनका कहना है कि मोदी की तुलना दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की जानी चाहिए। मोदी ने गुजरात के अलावा देखा ही क्या है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए गुरुवार को सिंह ने कहा कि मोदी को महिमा मंडित किया जा रहा है, विकास के चार-पांच मापदंड होते हैं। गुजरात में शिक्षा और स्वास्थ्य का बुरा हाल है, देश में सबसे ज्यादा कुपोषण गुजरात में है। 

मोदी द्वारा देश का कर्ज उतारने के बयान पर चुटकी लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी ने गुजरात के लिए क्या किया है इसको कुछ बातों से समझा जा सकता है। वर्ष 2002 में गुजरात पर 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था जो बढ़कर एक लाख 72 हजार करोड़ रुपये हो गया है। योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं, बड़ों को मिल रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि मोदी की तुलना राहुल गांधी से नहीं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्मयंत्री शीला दीक्षित, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तरुण गोगोई से की जानी चाहिए जो तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मोदी ही बताएं कि उन्होंने गुजरात के अलावा देखा ही क्या है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सिंह ने विकिलीक्स द्वारा किए गए खुलासों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। 

कोई टिप्पणी नहीं: