टूजी स्पेक्ट्रम मामले पर जेपीसी की बैठक स्थगित. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 अप्रैल 2013

टूजी स्पेक्ट्रम मामले पर जेपीसी की बैठक स्थगित.


 
टूजी स्पेक्ट्रम पर संयुक्त संसदीय समिति की मसौदा रिपोर्ट को मंजूर किये जाने के संबंध में आज होने वाली बैठक लोकसभा के सदस्य अंबिका बनर्जी के निधन के कारण स्थगित कर दी गई। जेपीसी के अध्यक्ष पी सी चाको ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अंबिका बनर्जी के निधन की दुखद घटना के मद्देनजर आज होने वाली जेपीसी की बैठक स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आज होने वाली कुछ अन्य संसदीय एवं परामर्श समितियों की बैठकें भी टाल दी गई हैं। 
    
यह पूछे जाने पर कि समिति की अगली बैठक कब होगी, उन्होंने कहा कि हम सभी सदस्यों से चर्चा कर रहे हैं। कुछ सदस्यों ने कुछ तिथियों के बारे में अपनी अनुपलब्धता बतायी है। हम इन पर विचार करने के बाद अगली बैठक की तिथि निर्धारित करेंगे। उन्होंने कहा कि संभव है कि आज शाम तक बैठक की अगली तारीख तय कर ली जाए। इस सवाल पर कि क्या समिति में अपने पक्ष में संख्याबल नहीं होने के कारण बैठक टाली गई है, चाको ने कहा कि अभूतपूर्व परिस्थितियों में यह बैठक स्थगित की गई है। एक लोकसभा सदस्य का निधन हुआ और उनके सम्मान में बैठक टाली गई है। 
    
टूजी स्पेक्ट्रम पर संयुक्त संसदीय समिति की मसौदा रिपोर्ट लीक करने और इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा समेत कई अन्य दलों के भारी विरोध के बीच आज की बैठक बुलाई गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: