बिहार के जहानाबाद जिले के पारसबिगहा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात संदिग्ध नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही एक मिक्सर मशीन सहित चार ट्रकों में आग लगा दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पारसबिगहा के थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने सोमवार को बताया कि जहांगीरपुर गांव में एक पुल निर्माण कार्यस्थल पर 15-20 हमलावरों ने एक मिक्सर मशीन और चार ट्रकों में आग लगा दी जिससे मिक्सर मशीन पूरी तरह नष्ट हो गई जबकि ट्रकों को मामूली क्षति पहुंची है।
उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे नक्सलियों एवं अन्य अपराधी गिरोहों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें