मध्य प्रदेश के सिवनी में दुष्कर्म की शिकार हुई चार वर्षीय बच्ची गुड़िया की मौत हो गई। उसका पिछले नौ दिनों से नागपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिवनी के घंसौर की गुड़िया के साथ बिहार निवासी फिरोज ने दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। गुड़िया को गम्भीर हालत में जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में स्थांतरित कर दिया गया था।
अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद गुड़िया कोमा में थी तथा उसके मस्तिष्क ने ऑक्सीजन लेना बंद कर दिया था। चिकित्सकों की ओर से गुड़िया को बचाने के हर सम्भव प्रयास किए गए मगर सफलता नहीं मिली। सिवनी के पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने बताया है कि गुड़िया की सोमवार रात नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
ज्ञात हो कि गुड़िया दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी फिरोज को बिहार और उसके एक साथी को सिवनी से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 टिप्पणियां:
Guria Ke Aaropi ko Maut Ki Saja Dooo!
Yashwant Kumar
Mahamantri Of ABRS(Youth)New Delhi
7893763605
यूँ ही मरतीं रहेंगीं ..मृत्यु से पूर्व ही ...ये नई उमीदों की किरणें .....ये अपाहिज मानसिकता के ग्रसित लोग क्यूँ रह जाते हैं कारागारों में भी शेष ...क्यूँ नहीं पाता निर्णय न्याय का .....उस अपराध के प्रति ..जिसे अंजाम देने से पहले ये एक पल भी नहीं विचारते ...कहाँ चली गईं नैतिकता और आदर्श की तथाकथित ............बातें
एक टिप्पणी भेजें