कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुमुद रंजन झा नहीं रहे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 अप्रैल 2013

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुमुद रंजन झा नहीं रहे.


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता 64 वर्षीय कुमुद रंजन झा का निधन शुक्रवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दिल का दौड़ा पड़ने से हो गया। श्री झा  फेफड़ा के संक्रमण से पीड़ित थे। 

बेचैनी की शिकायत पर कुमुद रंजन झा को एम्स में भर्ती कराया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। सूत्रों के अनुसार श्री झा किसी निजी काम से बिहार भवन आये थे जहां उनकी तबियत बिगड़ गई। 

मधुबनी निवासी कुमुद रंजन झा तीन बार पंडौल विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर एमएलए निर्वाचित हुए एवं २ बार मंत्री भी थे। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने श्री झा के निधन पर शोक जताया। नितीश कुमार ने कहा कि कुमुद जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: