भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व विधायक देवेंद्र जी. फड़नवीस गुरुवार को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह नियुक्ति भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में की।
फड़नवीस नागपुर में वकील हैं। उन्होंने सुधीर मुंगंतिवार का स्थान लिया है, जिन्होंने अप्रैल 2010 में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नितिन गडकरी का स्थान लिया था। गडकरी बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें