राजगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (01 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 मई 2013

राजगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (01 मई)


जिला कार्यालय में हुआ वन्दे मातरम्

राजगढ़ 01 मई 2013 जिला कार्यालय राजगढ़ में प्रतिमाह के अनुसार वन्देमातरम् एवं म.प्र. गान का सामूहिक गायन किया गया।  इस अवसर पर कलेक्टर श्री एम.बी. ओझा, सीईओ जिला पंचायत श्री इलैया राजा टी, ए.डी.एम., श्री एस. के. सैवले सहित जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अटल ज्योति अभियान के तहत् आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की हुई समीक्षा

  • 11 मई को मुख्यमंत्री श्री चैहान करेगें शुभारंभ


राजगढ़ 01 मई 2013  जिले में अटल ज्योति अभियान का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया जायेगा।  आगामी 11 मई को प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चैहान द्वारा जिला मुख्यालय के स्टेडियम में अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है। मध्यप्रदेष मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एम.डी. श्री नितिष व्यास ने अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की निर्धारित बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा की।  उन्होंने समारोह के तैयारियों के लिये की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवष्यक दिषा निर्देष दिये।   श्री व्यास ने मंच व्यवस्था, अतिथियों के आगमन, आम नागरिकों के लिये की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये कहा की नागरिको के लिये पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एम.बी. ओझा, सीईओ जिला पंचायत श्री इलैया राजा टी सहित विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारीगण मौजूद थे।

तीन कर्मचारी सेवानिवृŸा, निवृŸामान कर्मचारियों को जिला कार्यालय में भावभीनी विदाई 

राजगढ़ 01 मई 2013  जिला कार्यालय में 30 अप्रैल 2013 को कार्यालय 3 शासकीय कर्मचारी सेवानिवृŸत हो गये।   निवृŸामान कर्मचारियों को जिला कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में कलेक्टर श्री एम.बी. ओझा, अपर कलेक्टर श्री एस.के. सैवले, एसडीएम श्री आर.पी. अहिरवार, जिला कोषालय अधिकारी श्री अषफाक परवेष कुरैषी सहित साथी कर्मचारियों ने निवृŸामान कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की।  निवृŸामान कर्मचारी श्री सैयद लायक अली, श्री बिहारीलाल मेवाड़े तथा कोषालय के श्री कमलकिषोर सक्सेना द्वारा अपनी सेवा अवधि में प्राप्त अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर श्री रमेष दुबे, श्री सुभाष विजयवर्गीय, श्री शेलेन्द्र गोस्वामी, श्री सेन, श्री ओम पुष्पद सहित जिला कार्यालय के कर्मचारी उपस्थिति थे।

कोई टिप्पणी नहीं: