श्रीविधि और मंेथा की लक्ष्य की पूर्ति संदिग्ध
- धरातल पर नहीं दिख रहा प्रशिक्षण की सफलता
- कृषि योजनाओं की राशि में बंदरबांट का आरोप
पश्चिम चंपारण जिले में सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई कृषि विभाग की अधिकतर योजनाओं का लाभ एक तो सही किसान उठा नहीं पा रहे हैं। वहीं कई योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण इसमें लूट की छूट मचने के आरोप हैं। बताया गया है कि कई किसान विभिन्न तरह की योजनाओं के लाभ के लिए भटक रहे हैं। लेकिन आरोप है कि उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। बताया जाता है कि आत्मा के तहत सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाना है। किंतु प्रचार-प्रसार के अभाव में किसानों को अधिकतर योजनाओं की जानकारी नहीं है। कई किसानों का कहना है कि आत्मा की ओर से ही श्री विधि के तहत फसल की खेती के लिए 25 किसानों को छह दिवसीय प्रशिक्षण देना था और इस प्रशिक्षण में प्रति किसान चाय-नाश्ता समेत अन्य तरह के खर्च के लिए राशि का आवंटन किया गया है। इसी तरह मेंथा फसल के लिए भी 10 पाठशाला का आयोजन करना था और श्री विधि के तहत 70 पाठशाला का आयोजन करना था। लेकिन किसानों का आरोप है कि कुछ ही प्रखंडों में इस तरह के पाठशाला का आयोजन तो किया गया है। लेकिन इसमें सही किसानों की भागीदारी बहुत ही कम रही है। ऐन-केन-प्रकारेण कृषि विभाग के कर्मी इन प्रशिक्षणों की खानापूर्ति करने में जुटे हैं। इधर कई किसानों का यह भी आरोप है कि या तो कागजी कोरम पूरा करने की तैयारी चल रही है या तो अधिकतर राशि की बंदरबांट कर ली गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इन प्रशिक्षणों के लिए 24 लाख का आवंटन जिले को प्राप्त हुआ है। इसी तरह विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार की ओर से लाखों रूपये पानी की तरह बहाये गए हैं। लेकिन कहीं भी इस खेती की सफलता धरातल पर सफल नहीं दिख रहा है। बेतिया प्रखंड के किसान अवधेश कुशवाहा व रामनारायण प्रसाद, नौतन प्रखंड के किसान शिवरतन महतो समेत अन्य किसानों ने विभाग की ओर से बरती जा रही इस तरह की अनियमितता की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के निदेशक ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि वर्तमान में दो प्रखंडों में यह प्रशिक्षण चल रहा है और आगामी 26 मई एवं 9 जून को प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना है। लेकिन किसानों को इस तरह के किसी प्रशिक्षण की जानकारी नहीं है।
नामांकन के लिए उगाही पर बे्रक, परीक्षा अनिवार्य
जिला मुख्यालय के राज इंटर काॅलेज में पिछले वर्षों में नामांकन के लिए अवैध उगाही के लगने वाले आरोपों पर अब बे्रक लग गया है। बताया जाता है कि विद्यालय प्रबंधन ने नामांकन के लिए अब तीन स्तरीय टीम का गठन कर दिया है। इस काॅलेज में नामांकन की चाह रखने वाले छात्रों को अब लिखित और मौखिक परीक्षा से गुजरना होगा। इस परीक्षा में सफल छात्रों का ही नामांकन किया जाने लगा है। जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक कृष्णकांत शुक्ल स्वयं इसकी माॅनीटरिंग करते हैं, ताकि होनहार छात्रों का नामांकन बिना किसी परेशानी के हो सके। इस नयी व्यवस्था से पैरवी और वसूली के बल पर नामांकन कराने वाले कतिपय लोगों में उदासी है और मेधावी छात्रों में खुशी है।
टेम्पो पलटने से बालिका की मौत, महिला समेत आधा दर्जन जख्मी
मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया-मोतिहारी मुख्य पथ में जौकटिया-नानोसती के बीच स्थित पुल पर एक टेम्पो पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची और एक महिला समेत आधा दर्जन घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मझौलिया थाना क्षेत्र के मंझरिया शेख निवासी भिखारी सहनी की 12 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि उसकी छोटी बहन एक वर्षीय माला उर्फ ज्योति समेत उसी गांव की महिला राधिका देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। टेम्पो चालक भी घायल बताया गया है। पुलिस ने यहां निगरानी के लिए एक चैकीदार को नियुक्त कर दिया है। वहीं बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
ठोकर से एक जख्मी, बस जब्त
योगापट्टी थाना के फतेहपुर चैक के समीप शुक्रवार को बस की ठोकर से एक ग्रामीण घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता बरतते हुए शर्मा ट्रेभल्स बस को जब्त कर थाना ले गई है। जानकारी के अनुसार अरेराज अनुमंडल के मलाही थाना क्षेत्र के मलाही टोला निवासी जगदीश मुखिया योगापट्टी किसी कार्य से आया था, जहां बस की ठोकर से जख्मी हो गया।
मवेशी चोरी मंे एक को जेल
जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के दो गांवों से मवेशी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा निवासी नवल सिंह एवं सिरिसिया निवासी गाम्हा यादव के भैंस चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को धर-दबोचा। जिसकी पहचान साठी थाना क्षेत्र के राजेश साह पिता स्वर्गीय मदन साह के रूप में हुई। उसको पकड़कर जेल भेज दिया गया है।
बंद रहीं दवा दुकानें
दवा कंपनियों की गलत नीतियों के खिलाफ आॅल इंडिया आॅगनाईजेशन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट तथा बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहीं। वेस्ट चंपारण केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दास तथा सचिव नरेश प्रसाद श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने दावा किया है कि दवा दुकानों की हड़ताल सफल रही है।
मोटर वाहनों के वन टाइम टैक्स की सरकारी नीति स्पष्ट नहीं
- अग्रिम परिवहन टैक्स देनेवाले वाहन मालिकों भी जुर्माना देने को मजबुर
मोटर वाहनों के वन टाइम टैक्स की सरकारी नीति स्पष्ट नहीं होने के कारण अग्रिम परिवहन टैक्स देनेवाले भी वाहन मालिकों को वाहन चेकिंग के दौरान पकडे जाने पर दो सौ फीसदी जुर्माना देना पर रहा है या दलालों को मैनेज कर एमभीआई राकेश कुमार को खूश करना पडता है। जो वाहन मालिक ऐसा नहीं करते उनका वाहन जब्तकर निकटवर्ती थाने में लगा दिया जाता है। जिले के संभ््रांात किसान व जिला ट्रांसपोर्ट युनियन के सचिव मोजेबुर्रहमान का कहना है कि आम किसानों को कौन कहे विद्वान से विद्वान व्यक्तियों के लिए भी यह समझ से परे है कि जब टैक्स 15 सालों के लिए अग्रिम लिया जाता है तो सीधे दो सौ फीसदी जूर्माना लेने का औचित्य क्या है। सरकारी तंत्र की ऐसी अंधेरगर्दी का शिकार चार सौ से अधिक सधारण किसान व टैªक्टर मालिक विभिन्न न्यायालयों में निलाम पत्र वादों का सामना कर रहें हैं प0 चम्पारण जिले के परिवहन कार्यालय अरसे से जारी रिश्वत के खेल व और रोडवेज में दलालों के एमभीआई राकेश कुमार का राजस्व वसुली के साथ साथ नाजायज रकम वसुली का खेल बेरोक टोक जारी रहने का आरोप है। सवाल यह उठता है कि अब परिवहन मालिकों को डीटीओ व एमभीआई पर से विश्वास क्यो उठ रहा है।् इसके साथ साथ सवाल यह भी उठ रहा है कि इस कार्यालय के व्यवस्था पर से विश्वास कौन उठा रहा है। इस कार्यालय में दर्जनों शिक्षित बेरोजगार संचिकाओं को लिपिवद्ध किसके आदेश से करते है। इनलोगों का भुगतान कहाॅ से होता है और कौन करता है। अगर नहीं तो ये अपने परिजनों को भरन पोषण के लिए रकम कहाॅ से लाते है। अब वाहनमालिकों ने यह कहना शुरु कर दिया है कि अब तो यह सच है -एमभीआई राकेश कुमार भ्रष्ट है।एमभीआई श्री कुमार पर आरोप है कि ये रोडवेज में में लागातार प्रतिदिन सैकडों वाहन चेकिंग के दौरान पकडते है। और दलालों के माध्यम से नाजायज रकम वसुली कर रुपैय का बंदरबाॅट करते है। जिन वाहन मालिकों या डाªइवरों से नहीं पटता उनकी वाहनों को निकटवर्ता थानों में जब्त कर लगवा देते है। फिर शुरू होता ह विभागीय लक्ष्य की प्राप्ती हेतू राजस्व वसुली का ड्रामा। जानकारों का कहना है कि ये महाशय सप्ताह में दो दिन पुलिस लाइन में बैठकर ड्राइवरी लाइसेंस पर हस्ताक्षर करते है। वहां पैरबी वाले लोगों का हीं काम होता है। अन्यों से प्रति लाइसेंस दो सौ और गाडी फिटनेस के नाम पर पांच सौ रु0 दलालों से वसुल करवाकर अपने डेरा पर हीं कार्यो का निष्पादन करते है। कहनेवाले यहां तक कहते है कि रिश्वत लेकर जेल में बंद कई अभियुम्क्त कम्प्युटर में अपना फोटो मैनेज कर ड्राइवरी लाइसेंसलेने में सफल हो गये है। मामला चाहे जो हो परंतु यह सत्य है कि पूर्व परिवहन पदाधिकारी ने इनसे कई बार स्पष्टिकरण पुछ चूके है। और इनकी शिकायत डीएम के दरवार तक भी पहुॅच गई थी। परंतु रसूक व पैरबी के वल पर सभी आरोपों को ठण्डे वस्ते में रखवाने में सफल साबित हुए है। सूत्रों को माने तो ऐसे कामों को भ्रष्ट अधिकारियों कार्यालय के प्रधान लिपिक और कर्मवारियों के मिली भगतवाले एक संगठित गिरोह द्वारा अंजाम दिया जाता है। माना जा रहा है कि अगर इसकी जांच वारीकी से की गई तो इस गिरोह का भंडाफोर हाने में भी देर नहीं लगेगी। इन आरीोपों से अनभिज्ञ जिला परिवहन पदाधिकारी विनय कुमार ठाकुर का कहना है कि हम सिर्फ सरकारी नियमों को पालन करने के लिए अधिकृत है। किसी भी नियम में कोइ सुधार नहीं कर सकता। सरकार के स्तर से किसी भी नियम में सुधार या परिवर्तन होने तक इसी पा्रवधान का हम पालन करते रहेंगें । इधर एमभीआई राकेश कुमार का पक्ष नहीं लिया जा सका। परंतु इनके आवास पर कई वाहन मालिकों के कागजातों में व्यस्त विनोद कुमार और राजू सिंह नें कहा कि साहब कामों में व्यस्त है। साहब का मोबाइल भी बंद था।
7 वर्षिय बच्ची के हत्यारा को गिरफतार
रामनगर थाना क्षेत्र के सोहसा छवघरिया ग्राम के समीप दोन नहर के उतरबारी बाघ के समीप 7 वर्षिय बच्ची रुखसार बेगम के शव बरामद हुई तथा बच्ची के पिता जाकिर हुसैन के ब्यान पर पुलीस द्धारा काण्ड स0 117/13 अज्ञात के विरुद्ध अंकित कर शव को अंन्तपरिक्षण हेतु भेज दिया था थाना अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने बताया की पुलीस मामला के छान बिन घटना के रोज से कर रही थी जो की उक्त बच्ची के हत्या मे पुलीस की सफलता मिली जाँच के दौरान गाँव के स्व. ईशा मियां के पुत्र दिलदार हुसैन 7 वषिय बच्ची को हत्या किया था जो की पुलीस बल द्धारा छापा मारी कर दिलदार को गिरफतार कर बगहा उपकारा भेज दिया गया तथा पुलिसिया पुछताछ के दौरान दिलदार ने बताया की आम के बगिचा मे उक्त बच्ची बार बार आम के टिकोला आम के पेड पर चड के तोड रही थी कई बार मना किया बच्ची नही मानी तो गुस्से मे आकर बच्ची को मारा जिसे पेड से गिर गई और चोट लग गया नाक से खुन बहने लगा और बच्ची बेहोस हो गई तो डर के कारण नहर के बाँध पर मुज के झुर मे बच्ची को फेक दिया जहा उसकी मौत हो गई।
कब्रिस्तान भूमि पर जबरन फुस के मकान बनाने का आरोप
रामनगर प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम मठिया गाव से दक्षिण टोना मे अवस्थित कब्रिस्तान मे गाव के दबंगो द्धारा जबरन कबिक्रस्तान की भूमी पर फुस के मकान बनाई जा रही ह,ै जिसे गांव के जमिरुलाह खा फैयाज अंसारी तथा मिर हसन खा ने एक आवेदन अंचलाधिकारी अजय कुमार को देकर आरोप लगाा। आवेदन में कहा गया है कि इसराफिल चुडिहार तथा राजेन्द्र साह द्धारा कब्रिस्तान के जमीन पर फुस के मकान बनाई जा रही है जिसे मुस्लिम समुदाय के लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त है। सीओ ने त्वरित करवाई करते हुय उक्त गांव के चैकीदार द्वारा काम रोकवा कर अविलंम्ब दोनो को गिरफतार कर अंचल कार्यालय लाने की बात कहा तथा उक्त भूमी की जांच कर दोनो के विरुद्ध करवाई करने की बात कही। अगर काम पर रोक नही लगाई तो किसी अप्रिय घटना से इन्कार नही किया जा सकता।
पतोहु से दुष्कर्म करने वाला ससुर गिरफ्तार, पुत्र बना गवाह
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महुई नौका टोला मे ससुर ने हदे पार कर दी सारे रिस्ता को शर्मसार कर दिया वह नही समझा बेटी-बाप के रिस्ता। रामनगर थाना मे शबनम खातुन पति एजाज अहमद ने आवेदन देकर आरोप लगाई की 8.मई कोे मेरे पति अपने मामा के यहाँ सवेया देवराज चले गए थे। उसी दिन रात्री मे करीब 10 बजे अपने कमरे में खाना खाने के बाद सो गई तो अचानक करीब ग्यारह बजे रात्री मे ससुर मेरे कमरे मे घुस गये बुरी नियत से मेरे पैर को पकड लिया। इतने मे मै उठ खड़ी हुई तो वे मेरा हाथ पकड दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे मेरे द्वारा हो हल्ला करने पर गांव लोग मेरे घर आये तो लोगों को आते देख मेरे ससुर भागने लगे उसी समय मेरे पति उसी समय सवेया गांव से घर वापस आ गये फिर मेरे पति एवं गांव के लोग उसे पकड कर जमकर धुनाई कर दिया तथा उसी समय रात्री करीब 2 बजे थाने लेकर पहुचे । इस सम्बंध मे थाना अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने बताया की काडं स. 119/13 तथा धारा 354 भादवी के अन्तर्गत ससुर करमुलाह साई को गिरफतार कर त्वरित करवाई करते हुए अगले दिन बगहा उपकारा भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें