सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम सोमवार को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2013

सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम सोमवार को


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबएसई) 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी करेगा। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। परिणाम की घोषणा सुबह 10 बजे की जाएगी। इसे 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट रिजल्ट्स डॉट एनआईसी डॉट इन', 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट साईबररिजल्ट्स डॉट एनआईसी डॉट इन' और 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन' पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।

परिणाम को इंटरएक्टिव वॉयस रेसपॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) के मार्फत 30 पैसे प्रति मिनट शुल्क देकर भी जाना जा सकता है। इसके लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर आईवीआरएस का नंबर मौजूद रहेगा। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा इस साल 1 मार्च और 17 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: