सपा ने लोकसभा के लिए पूर्व घोषित 4 उम्मीदवार बदले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 मई 2013

सपा ने लोकसभा के लिए पूर्व घोषित 4 उम्मीदवार बदले


समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को जहां एक नए उम्मीदवार की घोषणा की, वहीं पूर्व घोषित चार उम्मीदवारों को बदल दिया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव महासचिव राम गोपाल यादव की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सहारनपुर लोकसभा सीट से फिरोज आफताब को उम्मीदवार घोषित किया जबकि बिजनौर से पूर्व घोषित उम्मीदवार अनुराधा चौधरी के स्थान पर अमीर आलम, अलीगढ़ से उम्मीदवार काजल शर्मा के स्थान पर जफर आलम, आजमगढ़ से उम्मीदवार बलराम यादव के स्थान पर हवलदार सिंह और गोंडा में उम्मीदवार कीर्तिवर्धन सिंह के स्थान पर राहुल शुक्ला को नया उम्मीदवार घोषित किया है।

कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बलराम यादव खुद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। उन्होंने मुलायम को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया था। वहीं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) छोड़कर सपा में आईं अनुराधा चौधरी का टिकट कटने के बारे में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: