टाटा संस ने समूह के चेयरमैन साइरस पी मिस्त्री की अगुआई में नए कार्यकारी परिषद (जीईसी) के गठन का ऐलान किया है। यह परिषद मौजूदा समूह कॉरपोरेट सेंटर और समूह कार्यकारी कार्यालय की जगह लेगी। टाटा संस ने एक बयान में कहा है, इस परिषद का उद्देश्य समूह के चेयरमैन को रणनीतिक समर्थन के अलावा संचालन में सहयोग प्रदान करना है।
इसके अलावा समूह ने के एन एस राजन को नए सदस्य व समूह के नए मानव संसाधन अधिकारी के तौर पर नियुक्त करने का ऐलान किया है। परिषद के अन्य सदस्य होंगे मुकुंद गोविंद राजन, जो टाटा ब्रांड, संचार व सीएसआर का कामकाज देखेंगे। बीएसई के पूर्व प्रमुख मधु कन्नन बिजनेस डेवलपमेंट व पब्लिक अफेयर्स के प्रमुख होंगे।
टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार में है। टाटा संस ने कहा कि जीईसी की अध्यक्षता समूह के चेयरमैन मिस्त्री करेंगे और इसमें टाटा संस के बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। जीईसी उन सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा, जो पहले जीसीसी व जीईओ करता था। जीईसी के एजेंडे में लंबी अïवधि के लिहाज से रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट, परोपकार के लिए एजेंडे को आकार देना और इसे समर्थन देना, टाटा के नाम का संरक्षण व इसकी साख को बढ़ाना आदि शामिल हैं। साथ ही वह कार्य करना जिससे समूह वैश्विक स्तर पर कॉरपोरेट सिटीजन की जिम्मेदारी पूरी कर सके।
बोर्ड, टाटा की विभिन्न कंपनियों के मुख्य कार्याधिकारियों व प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगी। जीईसी के सदस्यों को समूह के चेयरमैन जिम्मेदारी सौंपेंगे। समूह ने कहा कि जीईसी के अन्य सदस्यों का ऐलान बाद में होगा।
अन्स्र्ट ऐंड यंग के मौजूदा साझेदार एन एस राजन मिस्त्री को रिपोर्ट करेंगे, जो 9 मई से प्रभावी होगा। उन्हें रैनबैक्सी, एशियन पेंट्स, ब्लोप्लास्ट, एबीसी कंसल्टेंट, एशिया ऑनलाइन व अन्स्र्ट ऐंड यंग में तीन दशक तक काम करने का अनुभव है। उन्होंने साल 2001 में अन्स्र्ट ऐंड यंग जॉइन किया था। लोयोला कॉलेज चेन्नई से इन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक उपाधि हासिल की है और एक्सएलआरआई जमशेदपुर से बिजनेस मैनजमेंट में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें