भोजपुरी भाषियों का सेक्स समस्याओं पर आधारित शो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 21 जून 2013

भोजपुरी भाषियों का सेक्स समस्याओं पर आधारित शो

मनोज भावुक लेकर आये हैं सेक्स समस्याओं पर आधारित शो ' कइसे कहीं ' 



'' सेक्स सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा करना वर्जित है या सेक्स चर्चा टैबू है '' - इस परम्परागत और दकियानूसी सोच को दरकिनार कर भोजपुरी भाषियों का  फेवरेट मनोरंजन चैनल अंजन टीवी अब एक ऐसे अद्भुत शो को लेकर आ रहा हैं जहां दर्शक अपनी यौन समस्याओं पर  देश के जाने माने स्त्री रोग विशेषज्ञ, यूरोलोजिस्ट, सैक्सोलोजिस्ट , फिजियोलोजिस्ट,  जेनेटोयूरिनरी स्पेशलिस्ट, न्यूरोलोजिस्ट और मनोचिकित्सक से सलाह ले सकते हैं . इस नए ब्रांड शो का नाम है '' कइसे कहीं '' .  तो अब मत सोचिये कि कइसे कहीं ? ...  छोडिये झिझक और खुल कर कीजिए अपनी उन समस्यायों पर  बात जिसे शर्म और संकोच की वजह से आपने अपने मन में दबा रखा है .  इस शो को होस्ट कर रहे हैं भोजपुरी एक्टिविस्ट मनोज भावुक . 

इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक सोमवार से बुधवार रात 11.00 बजे किया जाता है .

कोई टिप्पणी नहीं: